{"_id":"5bd748cbbdec2269b059cb0a","slug":"91540835531-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च डाल कर जेब से निकाले दो हजार रुपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंखों में मिर्च डाल कर जेब से निकाले दो हजार रुपए
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव रोहई निवासी युवक ने शहर के कुछ नामजदों पर आंख में मिर्च डाल कर जेब से दो हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। यहां पर उसके साथ मारपीट भी की गई। इसे लेकर युवक ने एसपी से शिकायत की है।
रोहई निवासी बृजेश भारती ने बताया कि वह 25 अक्तूबर की दोपहर को किसी काम से हाथरस आया था। इस बीच वहां पर सासनी गेट चौराहा निवासी कुछ युवक आए और उसकी आंख में मिर्च पाउडर डालकर जेब से दो हजार रुपये निकाल लिए।
विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट की गई। यहां पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया गया है। आसपास के लोगों ने युवक को मारपीट करने वालों से बचाया। इस पूरे मामले की शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाया।