फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ओएलएक्स पर ठगी का शिकार हुआ युवक

ओएलएक्स पर ठगी का शिकार हुआ युवक

Wed, 08 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
ओएलएक्स पर ठगी का शिकार हुआ युवक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


ओएलएक्स पर भी लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। अलीगढ़ रोड जमुना बाग निवासी रामबाबू सिंह से 12 हजार 650 रुपये की ठगी हुई है। जिसे लेकर पीड़ित ने कोतवाली हाथरस गेट में शिकायत की है।

रामबाबू सिंह निवासी जमुना बाग अलीगढ़ रोड ने बताया कि उनके बेटे को ओएलएक्स पर एक मोबाइल फोन पसंद आया। जिसे खरीदने के लिए युवक से पेटीएम से 12 हजार 650 रुपये का भुगतान करने की बात कही और मोबाइल कोरियर से घर पहुंचाने की बात हुई।
विज्ञापन


लेकिन रुपये पेटीएम होने के कई दिनों तक भी मोबाइल नहीं आया। जिसके बाद युवक व उनके परिजनों ने अपने आपको ठगा महसूस किया और फिर मामले को लेकर कोतवाल हाथरस गेट पहुंचे, क्योंकि उन्होंने इस मामले में पेटीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर जवाब आया कि अगर वे रिपोर्ट दर्ज कराकर इसका विवरण उन्हें दे दें तो रुपये वापस हो सकते हैं, लेकिन तभी तो अब ठगी का शिकार युवक अपने पिता के साथ पुलिस के पास पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed