{"_id":"5995d9354f1c1ba0078b45ce","slug":"61502992693-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रंगे हाथ पकड़ा
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, सहपऊ/हाथरस ।
क्षेत्र के एक गांव में देर रात शराब पीकर एक युवक बच्ची को पैसे का लालच देकर बुहला-फुसलाकर पास के ही सुनसान मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची को खोजते हुए पहुंचे परिजनों ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
शोरगुल सुनकर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने भी बच्ची की हाल देखकर आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची सहपऊ पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
आरोप है कि क्षेत्र के गांव निवासी योगेश (30) बाहर रहकर ड्राइवरी करता है। मंगलवार की शाम को वह गांव आया और उसने जमकर शराब पी। शराब पीने के बाद पड़ोस में ही रहने वाले परिवार की एक पांच वर्षीय अबोध बच्ची को कुछ पैसे देकर दूर की एक दुकान से सामान लाने के लिए भेजा। वह भी उसके साथ चला गया।
विज्ञापन
रास्ते में उसने बच्ची को और पैसे देकर फुसला लिया एवं पास में ही सुनसान पड़े मकान में ले गया। पैसे देने एवं सामान लाने की बात को बच्ची की मां सुन लिया। बच्ची के जाने के बाद ही वह उसको खोजने लगी। किसी बच्चे ने उसे बताया कि उसे योगेश इस मकान में ले गया है। पति-पत्नी दौड़कर उस मकान में घुस गए। दोनों को इस हालत में देख वह दंग रह गए।
पति ने उसे पकड़ लिया और पत्नी ने हल्ला मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण भी आ गए। उसको इस हालत में देखकर सभी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। उस समय कस्बे के बच्चे का शव मिलने पर सीओ सादाबाद योगेश कुमार भी कोतवाली में ही मौजूद थे। सीओ ने बच्ची से पूछताछ की। बच्ची द्वारा उस युवक के बारे में बताने पर पुलिस ने बच्ची के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी को जेल भेज दिया है।
- बच्ची के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
- अवधेश कुमार, प्रभारी कोतवाली सहपऊ