{"_id":"5bef09f8bdec2269a369bc2e","slug":"21542392312-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में युवक के हाथ पैरों के नाखून खींचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में युवक के हाथ पैरों के नाखून खींचे
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कोतवाली मुरसान के गांव नगला शीतला में जमीन विवाद के चलते युवक के हाथ-पांव के नाखून खींचने का मामला है। आरोप है कि पीड़ित को आरोपी रात अपने घर में खींच ले गए और उसे प्रताड़ित कर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरा पक्ष घायल पर घर में चोरी के उद्देश्य से घुसने का आरोप लगा रहा है।
जिला अस्पताल में भर्ती चंद्रमोहन पुत्र विजय सिंह निवासी नगला शीतला मुरसान के परिजनों ने बताया कि गांव के एक परिवार से उनका खेत का केस चल रहा था, जिसे वह जीत गए हैं। इसी बात को लेकर दूसरा पक्ष उनसे टशन मानता है। आरोप है कि गुरुवार और शुक्रवार की रात को करीब साढ़े 11 बजे चंद्रमोहन गांव में किसी दुकान पर जा रहा था।
इस बीच आरोपी आए और उसे अपने घर में खींच ले गए। आरोप है कि पीड़ित को आरोपियों ने इतना प्रताड़ित किया कि उसके हाथ व पैर के नाखून तक खींच डाले। इसके अलावा आरोपियों ने उसे किसी धारदार चीज से कट मारे और बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंक दिया। परिवार के लोगों ने उसे गंभीर हालत में शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वर्जन
मामला जमीन विवाद का है। अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि घायल व्यक्ति प्रधान के घर रात को एक बजे क्यों गया था। इन दोनों के बीच पहले से विवाद तो था, लेकिन अभी यह बात स्पष्ट नहीं हुई है कि आखिर क्या हुआ। घायल के ब्यान लेने बाद कुछ बात साफ होगी। अभी उसकी ओर से तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है।
-जितेंद्र सिंह, एसएचओ मुरसान।