फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Man accused of molesting a minor arrested and sent to jail

Kotdwar News: नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Sat, 24 Oct 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 24 Oct 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Man accused of molesting a minor arrested and sent to jail
सतपुली (कोटद्वार)। नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में सतपुली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे शनिवार को कोटद्वार रोड से गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 23 अक्तूबर को सतपुली निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी। इस दौरान वहां पेंट-पुताई का काम कर रहे युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए। इसके बाद सतपुली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी असगर को कोटद्वार रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से बिहार के किशनगंज जिले का निवासी है और वर्तमान में सतपुली में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed