{"_id":"5bc383f6bdec2269612abd07","slug":"191539539958-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्की की आशंकासे जुड़े अधिकारी व से गैंग कर्मियों में खलबली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुर्की की आशंकासे जुड़े अधिकारी व से गैंग कर्मियों में खलबली
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। फर्जी टिकट घोटाले में कुर्की की कार्रवाई की खबर ने इस गैंग से जुड़े अधिकारी और कर्मियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। बता दें कि बीते अगस्त माह में एसटीएफ ने फर्जी टिकट घोटाले का खुलासा किया था। हाथरस डिपो में तैनात कर्मी मेघ सिंह और देवेंद्र सहित करीब 11 लोगों को पकड़ा था। उसके बाद मुख्यालय से एआरएम को निलंबित कर दिया गया। बीते दिनों एसटीएफ ने दो संविदा परिचालक और एक बाउंसर को पकड़ा। एक दर्जन से अधिक चालक-परिचालकों की संविदा समाप्त हुई। अब धर-पकड़ के बाद एसटीएफ इगलास थाने की पुलिस विवेचना पूरी होने का इंतजार कर रही है। फर्जी टिकट के जरिए एकत्रित की गई संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई भी एसटीएफ द्वारा की जाएगी। इस तरह की कार्रवाई को लेकर हाथरस डिपो अधिकारियों के चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई हैं। कार्यालयों में खामोशी के साथ काम करने में लगे हुए हैं।