{"_id":"5cc9e933bdec22072e6f69fa","slug":"181556736307-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरों का हब बना जिला अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक चोरों का हब बना जिला अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला अस्पताल बाइक चोरों का अड्डा बन गया है, इसको लेकर पुलिस गंभीर नहीं है। यहां आए-दिन बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को बच्चे के टीका लगवाने आए व्यक्ति की चंद मिनटों में बाइक अस्पताल से गायब हो गई। सूचना के बाद पुलिस छानबीन में लग गई है।
शहर के साकेत कॉलोनी निवासी दीपक त्यागी पुत्र वाचाराम त्यागी बुधवार को टीका लगवाने के लिए बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की ओपीडी के बाहर उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर दी और फिर अस्पताल के अंदर चले गए। टीका लगवाकर लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। यह देख दीपक के होश उड़ गए। इधर-उधर गाड़ी को तलाश किया, लेकिन बाइक कहीं नजर नहीं आने पर वह थाने पहुंचे।
यहां पर बाइक चोरी के मामले की पूरी जानकारी एसएचओ को दी, जिसके बाद पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुट गई। एसएचओ जितेंद्र कुमार दीखित का कहना है कि बाइक चोरी के मामले में तहरीर मिली है। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉडिंग को खंगाला जा रहा है। वहीं बाइक चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
नहीं मिल रहा पुलिस चौकी का फायदा
जिला अस्पताल और आसपास के इलाकों पर नजर रखने के उद्देश्य से पुराने एसपी दफ्तर परिसर में पुलिस चौकी बनाई गई थी, ताकि यहां पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालों में खौफ रहे। यहां पर चौकी तो है, लेकिन इस चौकी पर पुलिस कर्मी नजर नहीं आते हैं। अब इसे विभाग की अनदेखी कहें या और कुछ।