फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   समाज सेविका से लूटी गई चेन हुई बरामद

समाज सेविका से लूटी गई चेन हुई बरामद

Tue, 09 Apr 2019 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
समाज सेविका से लूटी गई चेन हुई बरामद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


आठ मार्च को महिला दिवस के दिन डॉक्टर के भाई की पत्नी से लूटी गई चेन सोमवार को उन्हें वापस मिल गई। गौरतलब है कि अलीगढ़ रोड स्थित जेक डोनाल्ड रेस्टोरेंट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम से लौटते वक्त इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल की अध्यक्ष राधा गावर निवासी बसंत बाग के साथ बाइक सवारों ने चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था।


घटना के दो तीन दिन बाद आरोपी फरान पुत्र हसीन निवासी मोती कटरा आगरा को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने राधा गावर के साथ हुई लूट की घटना को स्वीकार किया और लूटी हुई चेन को भी बरामद कराया। सोमवार को इस मामले को खुलासा एसएचओ जितेंद्र कुमार दीखित ने करते हुए राधा गावर को उनकी चेन वापस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed