फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ओबर टैक के चक्कर में बाइक फिसली

ओबर टैक के चक्कर में बाइक फिसली

Thu, 07 Feb 2019 06:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
ओबर टैक के चक्कर में बाइक फिसली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन


कस्बा में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय के सामने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक फिसल गई। बाइक चालक ट्रक के पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। चालक-क्लीनर मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। पुलिस ने बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बुधवार की शाम को करीब पांच बजे चालक ट्रक लेकर अलीगढ़ से हाथरस की ओर जा रहा था, जबकि बाइक चालक दिलशाद पुत्र इस्लाम और बाइक पर बैठा सोनू पुत्र भीमसेन निवासीगण बसई काजी बाइक लेकर हाथरस से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही कस्बा में हाईवे पर नगर पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचे, वैसे ही ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक फिसल गई। दिलशाद ट्रक के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


जहां दिलशाद को चिकित्सकों ने मृतघोषित कर दिया था। दुर्घटना के बाद आसपास के दुकानदारों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। आवागमन अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दिलशाद बाइक को अपने ही गांव के चंद्रभान से मांगकर लाया था। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed