{"_id":"6af61485ac9307d2c00d3af5","slug":"posts-are-being-made-daily-from-the-facebook-id-of-satyam-who-carries-a-reward-of-one-lakh-shamli-news-c-26-1-sal1002-177898-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एक लाख के इनामी सत्यम की फेसबुक आईडी से रोज हो रही पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एक लाख के इनामी सत्यम की फेसबुक आईडी से रोज हो रही पोस्ट
Fri, 13 Nov 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
अपडेट की गई इनामी सत्यम की आईडी। सोशल मीडिया
- फोटो : 1
शामली। अंकित हत्याकांड में वांछित एक लाख रुपये के इनामी सत्यम की फेसबुक आईडी लगातार सक्रिय है। इसमें सत्यम की आईडी अपडेट हुई है। साथ ही रोजाना बदमाशी, आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट साझा की जा रही हैं।
अब सवाल उठ रहा है कि पुलिस की तलाश के बीच आईडी को कौन संचालित कर रहा है। क्या सत्यम खुद पोस्ट कर रहा है या कोई दूसरा व्यक्ति उसकी आईडी अपडेट कर रहा है। पुलिस लगातार दबिश और तलाश करने का दावा कर रही है लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा है।
26 अगस्त को शामली शहर के आर्यपुरी नाला पटरी पर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 31 अगस्त को औद्योगिक क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर सुमित और मोहित मारे गए थे। हत्याकांड की साजिश का आरोपी रोहित उर्फ लाड़ला जेल जा चुका है, जबकि राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया, सत्यम कादियान और आर्यन संधू वांछित चल रहे हैं।
विज्ञापन
तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आईडी से साझा की जा रही पोस्टों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।