{"_id":"6af613662e306cb9bb091093","slug":"youth-injured-in-accident-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-180281-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हादसे में घायल युवक की मौत
Fri, 13 Nov 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। टांडा-बांदा हाईवे पर सात नवंबर को सड़क हादसे में घायल हुए फुरसतगंज के सूबेदार बसौनी गांव निवासी शाहिल (19) की बृहस्पतिवार को लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया।
पूरे गिरधारी तेंदुआ गांव निवासी रिश्तेदार मोहम्मद इस्राइल ने बताया कि सात नवंबर को शाहिल अकेलवा चौराहे के पास हाईवे किनारे खड़े होकर दोस्त का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से चला गया।
स्थानीय लोगों ने शाहिल को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार और चालक की तलाश की जा रही है। शाहिल की मौत से मां शहीना, बहन अलीशबा और भाई सुहैल, शाहिद व विलाल का रो-रोकर बुरा हाल है।