Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Doctor and 75-year-old elderly person lose their lives in road accidents

Ambala News: सड़क हादसों में गई डॉक्टर और 75 वर्षीय बुजुर्ग की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Doctor and 75-year-old elderly person lose their lives in road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एमएम अस्पताल के डॉक्टर और 75 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। एक हादसे में गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने डॉक्टर की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह पुलिया से नीचे पानी में जा गिरे। वहीं, दूसरे हादसे में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल बुजुर्ग की अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पर तबीयत बिगड़ गई और उनकी माैत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोहाना गांव निवासी शेर सिंह (21) ने पुलिस को बताया कि वह एमएमयू मुलाना के एक रेस्टोरेंट में काम करता है। बुधवार की रात करीब 12:30 बजे वह बाइक से होली गांव चौक से एमएमयू मुलाना की ओर आ रहा था। उसके आगे एमएम अस्पताल के डॉक्टर पंकज यादव बाइक पर जा रहे थे। होली चौक के पास पुलिया पर सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक ने डॉक्टर की बाइक को साइड से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से डॉक्टर पंकज यादव अनियंत्रित होकर ईंटों की पुलिया से टकराए और बाइक समेत नीचे पानी में गिर गए। राहगीरों और डायल-112 की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही सुरेश कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी शेर सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कार की टक्कर से बुजुर्ग घायल, एक दिन बाद तोड़ा दम
दूसरे मामले में मुलाना के शिव गौरी ताल मंदिर के पास रहने वाले प्रदीप कुमार (42) ने बताया कि उनके पिता रामनाथ (75) आरा मशीन पर काम करते थे। 10 नवंबर की शाम करीब 6 बजे वह पुरानी अनाज मंडी के पास अंबाला-जगाधरी रोड से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार सैंट्रो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोपी चालक घायल रामनाथ को एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना ले गया, लेकिन वहां कार छोड़कर भाग गया। बुधवार की रात अस्पताल से छुट्टी मिलने पर परिजन उन्हें घर ले आए। वीरवार की सुबह तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एसआई राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed