फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   सादाबाद बस स्टैंड कार्यालय में आग लगने के प्रकरण में कमिश्नर ने मांगी आख्या

सादाबाद बस स्टैंड कार्यालय में आग लगने के प्रकरण में कमिश्नर ने मांगी आख्या

Wed, 14 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद बस स्टैंड कार्यालय में आग लगने के प्रकरण में कमिश्नर ने मांगी आख्या
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। रोडवेज का फर्जी टिकट घोटाला अभी भी अधिकारियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। पिछले दिनों सादाबाद रोडवेज बस स्टैंड के कार्यालय में आग लगने के मामले में कमिश्नर अलीगढ़ मंडल ने डीएम से आख्या मांगी है। इस कार्यालय में आग लगने और पत्रावलियों के जलने की रिपोर्ट भी इस आख्या के साथ भेजी जाएगी। वहीं आग लगने के कारण को भी दर्शाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सादाबाद रोडवेज बस स्टैंड में 22 अक्तूबर की देर रात कार्यालय का ताला तोड़कर आग लगाई थी। आग लगने के कारण कई पत्रावलियां इस आग में जल गई थीं। यहां तक कि जब 23 अक्तूबर की सुबह विभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें वहां जला हुआ सामान दिखाई दिया। इन हालात को देखते ही अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए थे।
विज्ञापन


इस मामले की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई थी। उसी समय इस आगजनी की घटना को रोडवेज विभाग में चल रहे फर्जी टिकट घोटाले से जोड़ा जा रहा था। यहां तक कि इस फर्जी घोटाले में यहां पर तैनात टिकट क्लर्क भी इस मामले में संलिप्त था। इस कारण शासन स्तर से इस आग को सोची समझी साजिश से लगे होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस मामले में संबंधित विभाग से पूरे प्रकरण में कमिश्नर के आदेशों के क्रम में डीएम के माध्यम से आख्या मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed