{"_id":"59bc1b3a4f1c1b8a688b4d14","slug":"171505499962-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के आरोप में बैंक प्रबंधक पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी के आरोप में बैंक प्रबंधक पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
rupee shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तवाली हाथरस गेट पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में सोखना स्थित इलाहाबाद बैंक के प्रबंधक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बैंक की लापरवाही के कारण एक खाताधारक के खाते से दो लाख रुपये निकाले गए थे। खाताधारक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के बाद शुक्रवार को आरोपी प्रबंधक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
सोखना निवासी कस्तूरी देवी ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया था कि उनके बिना आवेदन किए बैंक ने एटीएम कार्ड जारी कर दिया और इस एटीएम पर उनकी जगह गांव के दूसरे खाताधारक का नाम डाल दिया गया। यह एटीएम उनके खाते से लिंक था। दूसरे खाताधारक का नाम होने के कारण वह डाक से उसके यहां पहुंचा।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी खाताधारक ने खाते में मौजूद सभी दो लाख रुपये निकाल लिए। यह रकम महिला ने पति की मजदूरी से बचाकर बेटी की शादी के लिए जमा की थी। महिला का कहना है कि इस मामले में तत्कालीन बैंक प्रबंधक की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि जब भी वह अपनी पासबुक पर एंट्री कराने बैंक जाती, स्टाफ उन्हें गुमराह कर देता। इस तरह दो साल बीत गए। खाते से निकली रकम का उन्हें पता नहीं चला। हाल ही में पासबुक प्रिंट होने पर धोखाधड़ी की जानकारी हुई। हाथरस गेट कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की गई थी। जांच के बाद बैंक प्रबंधन की गलती साफ नजर आ रही है। बैंक प्रबंधक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।