फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   हजारों के आभूषणों के बदले थमा दी राख से भरी पोटली

हजारों के आभूषणों के बदले थमा दी राख से भरी पोटली

Wed, 13 Feb 2019 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
हजारों के आभूषणों के बदले थमा दी राख से भरी पोटली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


मथुरा रोड पर राया मोड़ के सामने दो ठगों ने दो महिलाओं से हजारों रूपये की ठगी कर ली। यह ठग महिलाओं से हजारों रूपये के आभूषणों की ठगी कर चंपत हो गए। ठगी का शिकार हो चुकी महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल था। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं आई थी।

जानकारी के मुताबिक थाना राया के गांव अनौड़ा निवासी दो महिलाएं, जिनमें से एक महिला का नाम गुंजन बताया जाता है। यह दोनों महिलाएं अपनी ससुराल सादाबाद क्षेत्र के गांव मंस्या को जा रही थीं। मथुरा रोड पर इन्हें दो लोग मिले और अपने आप को दूर का रिश्तेदार बताने लगे। इन दोनों ठगों ने महिलाओं को अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। इन दोनों ठगों ने महिलाओं से उनके नाक कान और गले से सोने की जंजीर, लौंग, कड़े आदि आभूषण उतरवा लिए।
विज्ञापन


इस आभूषणों के बदले ठगों ने महिलाओं को एक पोटली थमा दी और दो मिनट में आने की कहकर चपंत हो गए, लेकिन जब काफी देर बीत जाने के बाद भी यह दोनों ठग नहीे लौटे तो महिलाओं नेा पोटली को खोलकर देखा, जिसमें सिर्फ राख भरी हुई थी। महिला राख को देखकर रोने लगीं। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बतातें है सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि इन महिलाओं की ओर से कोई लिखित शिकायत थाने में नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed