फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   इस्लाम नगर, रतनपुरी में 14 मकानों में होती मिली बिजली की चोरी

इस्लाम नगर, रतनपुरी में 14 मकानों में होती मिली बिजली की चोरी

Sun, 10 Feb 2019 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
इस्लाम नगर, रतनपुरी में 14 मकानों में होती मिली बिजली की चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


बिजली चोरी रोकने और बकाएदारों से बकाया वसूलने के लिए नगर में बिजली महकमे का अभियान जारी है। अवर अभियंता अमित कुमार की देख-रेख में चलाए गए अभियान में महकमे की टीम ने 14 लोगों को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ लिया। बिजली चोरी की केबल को जब्त किए जाने के दौरान मौजूद भीड़ द्वारा विरोध भी किया गया। इन बिजली चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।

टीम ने नगर के मोहल्ला इस्लाम नगर, पचौरी नगर, कूपा रोड, रतनपुरी सहित कई गली मोहल्लों में चेकिंग की। चेकिंग से बिजली चोरी करने वाले लोगों और बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा। टीम को अभियान के दौरान कहीं केबल में कट करके तो कहीं अतिरिक्त केबल डालकर बिजली की चोरी होते हुए मिली।
विज्ञापन


कई लोग बकाए पर मीटर उतर जाने के बाद भी अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली की चोरी करते हुए मिले। अवर अभियंता ने बताया बिजली चोरी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान समय से करें। टीम में टीजीटू लोकेंद्र पाठक और संविदा कर्मी अरविंद और सतेंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed