{"_id":"5b255de64f1c1bb16e8b832d","slug":"161529175526-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान में दौड़ा करंट, राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन मकान में दौड़ा करंट, राजमिस्त्री की मौत
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
शहर की रावत नगर कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में करंट दौड़ जाने से वहां काम कर रहे राजमिस्त्री की मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों के मृत घोषित किए जाने के बावजूद मकान मालिक प्राइवेट उपचार कराने की बात कहकर मिस्त्री के शव को जिला अस्पताल से ले गया।
चंदपा निवासी 50 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र भीकमपाल रावत नगर कॉलोनी में एक मकान के निर्माणकार्य में लगे थे। इस मकान में शनिवार को पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा था। इस दौरान अचानक मकान में करंट दौड़ गया और संतोष कुमार करंट की चपेट में आ गए।
बाकी मजदूरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और संतोष कुमार को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। करंट की चपेट में आने से संतोष का शरीर झुलसकर काला पड़ चुका था। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राजमिस्त्री की मौत से मकान मालिक के होश फाख्ता हो गए। वह निजी उपचार की बात कहकर शव को अस्पताल से ले गया। वहीं जिला अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।