फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   गांव नगला जलाल में चोरों का धावा।

गांव नगला जलाल में चोरों का धावा।

Wed, 12 Jun 2019 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
गांव नगला जलाल में चोरों का धावा।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कासगंज रोड के गांव नगला जलाल में सोमवार की रात को चोरों ने तीन घरों में हाथ साफ किया। चोर इन घरों से लाखों की नगदी के अलावा सोने के जेवर भी चोरी कर ले गए। चौथे घर को निशाना बनाने से पहले ही जगार हो गई और चोरों को भागना पड़ा।

बता दें कि गांव निवासी जालिम सिंह पुत्र बाबूराम गर्मी के कारण घर की छत पर सोए हुए थे। चोरों ने मौका पाकर घर में बक्से तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी, सोने के जेवर चोरी कर लिए। पड़ोसी डॉ. सोपाली सिंह के घर से 30 हजार रुपये नकद, सोने के जेवर, जबकि नेम सिंह के घर से 25 हजार रुपये नकद और सोने के गहने चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


सत्यवीर के यहां चोर घुसे। घर खंगालते समय खटर-पटर की आवाज सुनकर उनकी आंख खुल गई। उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर चोर भाग गए। शोर मचते ही गांव में लोग जाग गए, लेकिन तब तक चोर वहां से सुरक्षित निकल चुके थे। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में तहरीर नहीं आई थी। बता दें कि गेहूं बेचकर ग्रामीणों के पास पैसा आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed