{"_id":"5cfea57ebdec22078a1fe25a","slug":"1560192374650-hathras-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यवसाई से मांगी 50 रुपये की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यवसाई से मांगी 50 रुपये की रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर क्षेत्र के स्टेट बैंक निवासी एक कपड़ा व्यवसाई से फोन पर रंगदारी मांगी गई। 9 तारीख को आए अज्ञात नंबर से फोन करने वाले ने कहा कि जेल में बंद यश साहनी को ख50000 रुपये पहुंचा दो नहीं तो जान से मार दिए जाओगे। इस मामले में कपड़ा व्यवसायी ने जेल में बंद एक आरोपी सहित दो अज्ञातों के खिलाफ चौथ मांगने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर की स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी अनिल कुमार अग्रवाल की पंजाबी मार्केट में कपड़ा की दुकान है। अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें 6 जून को एक अज्ञात फोन नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह यश साहनी को जेल में अलीगढ़ जाकर मिले और उसे 50000 पहुंचा दें।
अनिल कुमार ने इस फोन को इग्नोर कर दिया, लेकिन 9 जून को फिर से एक अन्य नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने अपने आप को अलीगढ़ निवासी रवि बताते हुए कहा कि 50000 यश साहनी निवासी श्रीनगर हाथरस को जाकर कर जेल में मिले और उसे 50000 देकर आए। ऐसा न करने पर फोन करने वाले ने जान से मारने की धमकी दी। यश साहनी निवासी श्रीनगर हत्या के मामले में जेल में बंद है। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि व्यापारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।