{"_id":"5cf17a38bdec22076e31b95c","slug":"155932938214-sadabad-news135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत से कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत से कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
मांट क्षेत्र के गांव भीमगांव व फिरोजाबाद के राजा के ताल के पास हुई सड़क दुर्घटनाओं में सादाबाद क्षेत्र के दो लोगों की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक, सादाबाद क्षेत्र के गांव बनारसीपुर निवासी अजीत पुत्र रमेशचंद्र उम्र करीब 26 साल 29 मई को गांव से नीमगांव मांट अपनी मौसी के यहां जा रहा था, जैसे ही अजीत मांट क्षेत्र के गांव भीमगांव के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। मांट थाने से सूचना मिलने पर मृतक के परिजन रवाना हो गए।
इधर, गांव सिथरापुर निवासी ललित पुत्र हरिराज उम्र करीब 23 साल हाल निवासी आगरा, आगरा से फिरोजाबाद शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अपनी कार से जा रहा था तो इसी दौरान फिरोजाबाद में राजा का ताल चौकी के पास एक ट्रक ने कार को रौंद दिया। कार में ललित सहित चार लोग सवार थे, जिनमें से ललित सहित तीन लोगों की मौत हो गई। गांव से ललित के परिजन फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए। परिजनों में कोहराम मचा रहा।