फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बजरंग दल के जिला संयोजक ने लगाया पुलिस पर अभ्रदता का आरोप

बजरंग दल के जिला संयोजक ने लगाया पुलिस पर अभ्रदता का आरोप

Fri, 24 May 2019 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
बजरंग दल के जिला संयोजक ने लगाया पुलिस पर अभ्रदता का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार में हुई मारपीट के मामले में बजरंग दल के जिला संयोजक ने पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिले होने का आरोप लगाया है। इस मामले में जिला संयोजक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसकी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी एसपी से मिले।

एसपी को दिए पत्र में बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत मिश्र ने आरोप लगाया है कि उन पर पुलिस की मिलीभगत से फर्जी मुकदमा दर्ज कर उनको फंसाया जा रहा है। उनके साथ सराफा बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले ने अभद्रता और मारपीट की। घर पर जाकर उसके परिवार के लोगों के साथ भी अभद्रता करने का आरोप है। पुलिस पर भी प्रशांत ने परिजनों से अभद्रता से पेश आने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


यहां पर प्रशांत के साथ एसपी से मिलने वालों ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी विभागाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, मुकेश सूर्यवंशी जिलाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह, मदन गोपाल वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, प्रवीण खंडेलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed