{"_id":"5ce44745bdec22077f3adeb1","slug":"155846437719-sikandhra-rahu-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल में युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेल में युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार।
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर बढ़ानू निवासी युवक मंगलवार को हरियाणा के रेवाड़ी से लौटते समय जहरखुुरानों के चंगुल में फंसकर अपनी नकदी गंवा बैठा। जीआरपी उसे अस्पताल ले जाने के स्थान पर कोतवाली सिकंदराराऊ छोड़ गई। इलाज कराने पर कई घंटे बाद वह बोलने की स्थिति में पहुंचा।
गांव निवासी युवक मनोज कुमार पुत्र रामपाल सिंह अपने बड़े भाई, जोकि रेवाड़ी में नौकरी करता है, के पास गया था। बुआ के लड़के की शादी के लिए पैसे की आवश्यकता थी। मनोज ने भाई से पांच हजार रुपये लिए और मथुरा से सिकंदराराऊ के लिए ट्रेन में बैठ गया। रास्ते में जहरखुरानों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में मिला नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे मनोज बेसुध होकर ट्रेन में पड़ा रहा। उसकी जेब से मिले कागजों से पता चला कि वह सिकंदराराऊ क्षेत्र का रहने वाला है।
सुबह उसे जीआरपी कोतवाली पर लाकर छोड़ गई। गिरने से मनोज को चोट भी लग गई थी। कोतवाली पुलिस ने उसका उपचार कराया और परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द किया। कोतवाल डीके सिसौदिया का कहना था कि मामला जीआरपी के क्षेत्र का था, इसलिए वह उसे यहां छोड़ गए हैं। मानवता के नाते उसका उपचार कराया गया है। अगर परिजन चाहेंगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।