फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   दहेज न मिलने पर महिला पर डाला तेजाब, झुलसी।

दहेज न मिलने पर महिला पर डाला तेजाब, झुलसी।

Sun, 12 May 2019 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
दहेज न मिलने पर महिला पर डाला तेजाब, झुलसी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कसबा पुरदिलनगर निवासी महिला ने सुसराल वालों पर दहेज के लिए तेजाब डालकर जलाने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत एसीएमओ एसडीएम से की है।

जानकारी के अनुसार कसबा निवासी महिला सरिता की शादी संजीव कुमार पुत्र रामेश्वर रामनगर कॉलोनी से हुई थी। मंगलवार की दोपहर में उससे दहेज की मांग पूरी न होने पर गाली गलौच की गई इसके बाद ससुराल वालों ने मिल कर उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। महिला की चीख पुकार सुन कर मोहल्ले वाले आ गए। झुलसी महिला को इलाज के लिए पंत चौराहा स्थित एक निजी क्लीनिक पर ले गए। एसएमओ ने पीड़िता के बयान दर्ज किए।


महिला पर तेजाब डाला गया था लेकिन, उसके बचाव करने के कारण तेजाब गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों पर जा गिरा जिससे वह झुलस गई। महिला को एंबुलेंस मंगा कर हाथरस चिकित्सालय भेजा गया। महिला का मायका कासगंज में है उसने पिता का नाम उदयवीर सिंह बताया है। कोतवाल डीके सिसौदिया के अनुसार प्रकरण उनके संज्ञान में आ गया है। लेकिन कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की तह में जाने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed