{"_id":"5c378d83bdec227378301320","slug":"154714470519-sikandhra-rahu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से निकले पच्चीस हजार।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से निकले पच्चीस हजार।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला हाथरस (सिकंदराराऊ)।
साइबर ठगी को लेकर भले ही कितनी ही जागरूकता फैलाई जा रही हो। बावजूद इसके आए-दिन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया कोतवाली के गांव शेरपुर बरतर निवासी विनोद पुत्र महताब सिंह के साथ हुआ।
बुधवार को उनके मोबाइल फोन पर फोन आया कि उनका खाता ब्लॉक हो गया है। विनोद ने फोन करने वाले को खाते का नंबर और पूरी डिटेल बता दी।
कुछ देर बाद उनके मोबाइल फोन पर 25 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आ गया। पीड़ित गुरुवार को केनरा बैंक की स्थानीय शाखा में आया और खाता चेक किया तो पाया कि वास्तव में उनके खाते से इस धनराशि की निकासी हो गई है। पीड़ित ने प्रकरण को लेकर बैंक में तहरीर दी है।