फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   दो ने फासी लगा कर दी जान।

दो ने फासी लगा कर दी जान।

Wed, 09 Jan 2019 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
दो ने फासी लगा कर दी जान।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन


कस्बा सिकंदराराऊ के मोहल्ला नौरंगाबाद और क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में दो लोगों ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक का घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि दूसरे के शव को मृतक की नानी की तहरीर पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

गांव हुसैनपुर निवासी सूरजपाल (60 वर्ष) पुत्र श्यौदान सिंह का शव मंगलवार की सुबह गांव के समीप एक पेड़ पर कपड़े से लटका मिला। खबर फैलते ही मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों और घरवालों ने एकराय होकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दूसरी घटना मंगलवार की दोपहर कसबा के मोहल्ला नौरंगाबाद में हुई। मोहल्ला निवासी भूरा पुत्र बनवारीलाल का शव घर के कमरे में धोती के टुकड़े में छत से लटका मिला।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतक की पत्नी मायके चली गई थी। इससे वह परेशान और हताश था। हताशा के चलते उसने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की नानी लीलावती पत्नी परशुराम निवासी सोरों कासगंज सूचना पर सिकंदराराऊ आई और कोतवाली में इत्तफाकिया तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed