{"_id":"5c71a5f8bdec220c0c322883","slug":"151550951928-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर हमला करने वाले दोनों आरोपी भेजे जेल, शेष नामजदों की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता पर हमला करने वाले दोनों आरोपी भेजे जेल, शेष नामजदों की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नहरोई के निकट जमीन विवाद में भाजपा नेता पर हमले के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं पुलिस दल पर हमला कर मोबाइल छीनने वालों की पहचान करने में भी पुलिस जुटी है।
उल्लेखनीय है कि थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नहरोई के निकट एक विद्यालय की जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने जमकर फायरिंग की थी और लाठी-डंडों से मारपीट की थी। इन लोगों ने एक ट्रैक्टर में भी आग लगा दी थी। इस बवाल से वहां काफी अफरा-तफरी भरा माहौल रहा था।
मौके पर पहुंचे भाजपा नेता डॉ.अविन शर्मा पर इन लोगों ने जानलेवा फायरिंग की थी और उनके कर्मियों को मारपीट कर घायल कर दिया था। डॉ. शर्मा जैसे-तैसे बच आए थे। उनके पिता उमाशंकर शर्मा ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट में नामजद जुगेंद्र व धर्मेँद्र को गिरफ्तार कर लिया था। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
यही नहीं मौके पर पहुंचे एसआई अनिल कुमार व अन्य लोगों के मोबाइल फोन भी कुछ लोगों ने छीन लिए थे और उसमें से वीडियो आदि डिलिट कर दिए थे। यह वीडियो बवाल के ही थे। पुलिसकर्मियों ने अभी उनको नहीं पहचाना है, जिन्होंने उसके साथ यह हरकत की। हालांकि उनके खिलाफ रिपोर्ट शुक्रवार की रात्रि में ही दर्ज करा दी गई थी।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि हमले के आरोपी जुगेंद्र व धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अन्य की तलाश की जा रही है। मौके पर मौजूद जिन लोगों ने पुलिसकर्मियों के हाथ से मोबाइल फोन छीने, उनकी पहचान में भी पुलिस लगी है और जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी होगी।