फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   रंग फैक्ट्री में झुलसे फकीरा की अलीगढ़ में हुई मौत

रंग फैक्ट्री में झुलसे फकीरा की अलीगढ़ में हुई मौत

Thu, 28 Feb 2019 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
रंग फैक्ट्री में झुलसे फकीरा की अलीगढ़ में हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


रंग की फैक्ट्री में आग से झुलसे फकीरा उर्फ वकील की भी इलाज के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। वहीं तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में अभी पुलिस और जिला प्रशासन को फैक्ट्री संचालक की तलाश है।

उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ रोड तहसील के सामने मरघट वाली गली नंबर एक में गोवर्धन पुत्र नत्थी सिंह निवासी रतनगढ़ी के मकान रंग की फैक्ट्री चल रही थी। जहां पर बुधवार को सिलेंडर फटने से आग लग गई थी। इसमें मुकेश पुत्र श्यामलाल निवासी वीरनगर थाना सासनी की मौके पर मौत हो गई और अरविंद, फकीरा उर्फ वकील के अलावा मनीष और उसकी पत्नी ऋचा बुरी तरह से झुलस गए थे।
विज्ञापन


इन्हें जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया था। अलीगढ़ में इलाज के दौरान देर रात को फकीरा उर्फ वकील की मौत हो गई। गुरुवार को हाथरस में मुकेश के शव का पोस्टमार्टम हुआ, जबकि अलीगढ़ में फकीरा के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इधर, पुलिस को अभी तक इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है कि अवैध तरीके से संचालित होने वाली रंग की फैक्ट्री का मालिक कौन था। इसी बात की तलाश पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग में झुलसे फकीरा की अलीगढ़ में मौत हो गई है। वहीं अभी तक फैक्ट्री स्वामी के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। सही नाम पता करने के लिए जांच की जा रही है। जल्द ही इसके बारे में पता चल जाएगा।
-जितेंद्र दीखित, एसएचओ, कोतवाली हाथरस गेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed