फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   मंडी समिति के क्वार्टरों से जंगले चोरी कर ले जा रहा कर्मी रंगेहाथ पकड़ा, नोटिस जारी

मंडी समिति के क्वार्टरों से जंगले चोरी कर ले जा रहा कर्मी रंगेहाथ पकड़ा, नोटिस जारी

Wed, 24 Apr 2019 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
मंडी समिति के क्वार्टरों से जंगले चोरी कर ले जा रहा कर्मी रंगेहाथ पकड़ा, नोटिस जारी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन


आगरा रोड स्थित मंडी समिति के खंडहर पड़े क्वार्टरों से एक षडय़ंत्र के तहत जंगले और अन्य सामान गायब कर ले जा रहे नगर पंचायत के एक कर्मचारी को लोगों ने मौके पर दबोच लिया। इसकी जानकारी चेयरमैन और ईओ को भी दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए इस कर्मचारी को नगर पंचायत ने नोटिस भी जारी कर दिया है।

गौरतलब हो कि नगर पंचायत के अधिकारियों द्वारा मंडी समिति के सामने मंडी समिति के परिसर में निराश्रित गोवंश के रखरखाव के लिए गौशाला बनाकर वहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगा रखी है, लेकिन यह कर्मी लगातार ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह जब इनमें से एक कर्मचारी चोरी छिपे मंडी परिसर के पुराने खंडहर पड़े क्वार्टरों में लगे लोहे के जंगले और चौखट को उखाड़कर ले जा रहा था, तो मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और इसकी जानकारी चेयरमैन रविकांत अग्रवाल और ईओ को दे दी। पकड़े गए कर्मचारी से जंगले, चौखट आदि को वापस कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की हरकत करने के लिए इस कर्मी को जमकर फटकार लगाई गई। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने बताया कि क्वार्टरों से षडय़ंत्र कर सामान ले जाने के आरोप में संबधित कर्मी को नोटिस जारी कर दिया गया है। तीन दिन में जवाब मांगा गया है। जबाब न देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


यह कर्मी गौशाला के रखरखाव में भी लापरवाही बरत रहा था। आए दिन नशे की हालत में यह कर्मी मिलता था। इसके अलावा गौशाला पर ड्यूटी पर तैनात एक अन्य कर्मी को भी शराब पीकर ड्यूटी करने के आरोप में नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed