{"_id":"5cb0e242bdec22144a273f9f","slug":"121555096130-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी किशोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी किशोरी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, लेकिन अब वापस लौटने पर किशोरी उसके साथ ही शादी करने की बात पर अड़ी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी को आगरा रोड स्थित एक गांव नगला भोजा का युवक अपने साथ ले गया।
पिता की शिकायत के बाद किशोरी और आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। यहां पर जब लड़की से पूछताछ की गई तो वह उस युवक के पक्ष में ही बोल रही है। पिता पर भी वह गलत आरोप लगाने से नहीं चूक रही है। काफी समझाने के बाद भी लड़की समझने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश करेगी।