फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A boy died in Accident

कार की टक्कर से गिरे बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौत

Wed, 14 Jun 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सादाबाद/हाथरस।
ब्यूरो, अमर उजाला, सादाबाद/हाथरस। Updated Wed, 14 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
A boy died in Accident
हाथरस रोड पर एसडीएम कोर्ट के सामने एक असंतुलित कार ने बाइक सवार में टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरा, जब तक बाइक सवार संभल पाता, उसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उसका सिर कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यागुदपुर धनीपुर मंडी अलीगढ़ निवासी बंटी उर्फ मनोज पुत्र बाबू सिंह अलीगढ़ से आगरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सादाबाद में एसडीएम कोर्ट के सामने पीछे से तेज गति र्से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार बंटी नीचे गिर गया। बंटी गिरने के बाद संभल भी नहीं पाया था कि पीछे से आए ट्रक उसके सिर के ऊपर से होकर निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


कार सवार कार को भगा ले गया, वहीं ट्रक चालक भी ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक आवागमन भी बाधित रहा। बंटी को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सीएचसी पर मृतक के परिजन पहुंच गए। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed