{"_id":"5c324f63bdec2257107360e1","slug":"11546800995-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस ने दी हाथरस में दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा पुलिस ने दी हाथरस में दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रविवार की दोपहर को हरियाणा पुलिस ने कोतवाली सदर क्षेत्र के नगला धन सिंह में दबिश दी। यहां से पुलिस ने दो लोगों को उठाया, जिनसे होडल में हुई पाइप चोरी की जानकारी ली।
पिछले दिनों हरियाणा के होडल में पाइप चोरी हुईं थी, जिसमें हाथरस के कुछ युवकों को शामिल होना बताया जा रहा है। चोरी की पाइपों को आरोपी एक ट्रक में भर हाथरस लेकर आए थे। इस मामले में होडल में नामजद मुकदमा भी दर्ज हुआ है।
उन्हीं नामजदों की तलाश में रविवार को हरियाणा पुलिस हाथरस आई। कोतवाली पुलिस के साथ हरियाणा पुलिस नगला धनसिंह पहुंची और वहां से दो लोगों को अपने साथ कोतवाली लेकर आ गई। यहां पर दोनों से पाइप लाने वाले ट्रक के बारे में जानकारी की।