{"_id":"5cb233d9bdec2214757c6454","slug":"111555182553-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर से चर्चा में है। पुलिस एक सामूहिक दुष्कर्म मामले को बहला फुसलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। पुलिस की इस कार्यप्रणाली की काफी चर्चाएं हो रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक किशोरी को गांव के ही दो युवक नौकरी के नाम पर बहला फुसलाकर नोएडा ले गए। वहां ले जाकर दोनों युवकों ने किशोरी को अपने दोस्त व रिश्तेदार के कमरे में बंधक बनाकर पांच दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया।
जब इसकी जानकारी लड़की के घरवालों को हुई तो उन्होंने आरोपियों के घर दबाव बनाकर किशोरी को लाने के लिए कहा। काफी दबाव डालने पर आरोपी सातवें दिन किशोरी को सिकंदराराऊ छोड़कर यह धमकी देकर चले गए कि अगर मुकदमा लिखवाया तो लड़की को फिर से उठा ले जाएंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात किशोरी के माता-पिता ने कोतवाली पहुंच पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुरजन सिंह का कहना है कि किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट तीन युवकों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धारा बढ़ाई जाएगी।