फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   आईडी देने के नाम पर कई लोगों से की लाखों की ठगी

आईडी देने के नाम पर कई लोगों से की लाखों की ठगी

Sun, 23 Dec 2018 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
आईडी देने के नाम पर कई लोगों से की लाखों की ठगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। जनपद में उत्तराखंड के एक व्यक्ति ने लोगों से आईडी के नाम पर ठगी करने का जाल बिठा रखा है। इसी बात की शिकायत लेकर कुछ युवक कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे और करीब पांच लाख की ठगी करने का आरोप लगाया।

रविवार की दोपहर को 100 डायल पुलिस चार युवकों को कोतवाली हाथरस गेट लेकर पहुंची। जहां पर तीन युवकों ने एक युवक पर उनसे करीब पांच लाख रुपए आईडी देने के नाम पर ठगने का आरोप लगाया। यहां पर युवकों ने बताया कि उनसे थोड़े-थोड़े करके पांच लाख रुपए ऐंठ लिए गए हैं, जबकि आईडी अभी तक मिली नहीं है। ऐसे में जिनको उन्होंने अपने साथ जोड़ा है, वह लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


यहां पर मामला खुला तो पता चला कि इन सब का सरगना उत्तराखंड का एक युंक है, जिसने मार्केटिंग के नाम पर अपने अंडर में 150-200 युवकों को लगा रखा है। हालांकि पुलिस को अभी तक इस मामले में लिखित में कुछ भी नहीं दिया गया है। एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित ने बताया कि आईडी के नाम पर ठगी करने का मामला तो आया था, लेकिन शिकायत करने वालों द्वारा इस संबंध में अभी कोई प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है। उनसे लिखित में पूरा लेखा-जोखा मांगा गया है, ताकि सही जानकारी सामने आ सके और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed