फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   11 villages without electricity arrears

बकाए पर 11 गांवों की बिजली गुल

Wed, 03 Feb 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। जिले के 11 गांवों की बिजली को भी विभागीय अधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता के आदेश पर लाखों के बकाए के चलते गुल कर दिया। तीनों गांव बुधवार की शाम से ही अंधेरे में डूब गए।

जिलेभर में बकाएदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सिर्फ शहर में ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों के बकाएदारों पर भी विभाग शिंकजा कस रहा है। अवर अभियंता सुमित कुमार ने बताया कि गांव बेलौठ में 121 उपभोक्ताओं पर 20 लाख, गांव कूपाकंला में 119 उपभोक्ताओं पर 12.39 लाख, गांव कूपाखुर्द में 159 उपभोक्ताओं पर 23.41 तथा गांव नंदूगढ़ी, भरतिया पर 40 लाख का बकाया चल रहा था। कई बार चेतावनी दिए जाने और शिविर लगाए जाने के बाद भी उपभोक्ता विभाग का बकाया जमा नहीं कर रहे थे, जिस कारण इन गांव की बिजली को काट दिया गया है। एक्सईएन कुलदीप कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सिकंदराराऊ के गांव खासपुर, सिंधौली की बिजली को 38 लाख के बकाए तथा सासनी के गांव तिमरपुरा, सठिया और बांधनू की बिजली को 90 लाख तथा हाथरस जंक्शन के गांव नगला बाबू की बिजली को नौ लाख के बकाए पर विभाग ने काट दिया। 

विज्ञापन

एक करोड़ दो लाख रुपये वसूले 

हाथरस। सिकंदराराऊ व सासनी में भी बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एक्सईएन कुलदीप कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 136 बकाएदारों की बिजली गुल कर दी गई। इस दौरान करीब एक करोड़ दो लाख रुपये की वसूली भी हुई। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed