{"_id":"574c7c904f1c1beb4d109404","slug":"cricket-pitch-form-improving-the-badminton-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट पिच बनेगी, बैडमिंटन कोर्ट भी सुधरेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट पिच बनेगी, बैडमिंटन कोर्ट भी सुधरेगा
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
जिला खेलकूद समिति की बैठक में शामिल अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। डीएम ने कहा है कि जिले में खेल प्रतिभाओं का प्रोत्साहित करने के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल प्रोत्साहन समिति के संसाधन बढ़ाने के लिए सामाजिक, शिक्षण और खेल संगठनों से सक्रिय सहयोग देने की पेशकश की है।
कलेक्ट्रेट में जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने मौजूदा समय युवाओं में क्रिकेट के प्रति क्रेज की चर्चा करते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट पिच तैयार करने और बैडमिंटन कोर्ट में सुधार लाने के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिए। खिलाड़ियों को नियमित रूप से खेल के अभ्यास कराने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि बगैर अभ्यास से जिले में खेल की प्रतिभाओं का आगे बढ़ना मुमकिन नहीं है। उन्होंने जिले में सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं और खेल के प्रति समर्पित जागरूक लोगों का आह्वान किया कि वे जिले में खेलों का बढ़ावा देने के लिए सक्रिय योगदान दें, जिससे प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।
समिति से सामाजिक संस्थाओं को जोड़ें
डीएम ने जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की सक्रियता बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए समिति में सभी इंटर एवं डिग्री कालेज के खेल शिक्षकों, लायंस क्लब, रोटरी क्लब आदि सामाजिक संगठनों, उद्योग एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा खेल क्लब के खिलाड़ियों को जोड़ने के संबंध में डीएसओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन
बाउंड्री सही कराने के निर्देश
डीएम ने हाल ही में आंधी के दौरान स्पोर्ट्स स्टेडियम की बाउंड्रीवाल गिर जाने की जानकारी मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल मरम्मत कराने और स्टेडियम के ग्राउंड को समतल कराने के लिए कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को हिदायत दी।
स्टेडियम तक की मुख्य सड़क सुधरेगी
सीडीओ जावेद अख्तर जैदी द्वारा मुख्य सड़क से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक के मार्ग निर्माण के बारे में ध्यान आकर्षित कराने जाने पर डीएम ने आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में सीडीओ को निर्देश दिए। बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित बैडमिंटन कोर्ट में अपेक्षित सुधार और क्रिकेट पिच तैयार करने के बारे में शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि वह हाथरस में सप्ताह में तीन दिन-गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।
ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में एडीएम धर्मेंद्र सिंह, डीआईओएस जेके मलिक, सिंडीकेट बैंक कलेक्ट्रेट शाखा प्रबंधक कुमार वैभव, जिला युवा कल्याण अधिकारी कश्मीर सिंह गंगवार के अलावा गौरव पचौरी, हरीश अग्रवाल, रजत मेहरा, विजय कुमार शर्मा, अभय अग्रवाल, राजकुमार वार्ष्णेय, रतन बिहारी, प्रवेश कुमार रावत सहायक प्रशिक्षक, अविनाश कुमार, मधुर बिंदल, विजय कुमार खेतान, भोलानाथ अग्रवाल आदि मौजूद थे।