{"_id":"5d7e80988ebc3e93b24e3186","slug":"credibility-crisis-is-presently-in-front-of-journalism-hathras-news-ali2136432195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारिता के सामने है वर्तमान में विश्वसनीयता का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारिता के सामने है वर्तमान में विश्वसनीयता का संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पत्रकारिता के सामने विश्वसनीयता का संकट’
मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में हुआ मंडलीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया सम्मेलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मेला श्रीदाऊजी महाराज पंडाल में रविवार को मंडल स्तरीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया सम्मेलन हुआ। शुरुआत मां सरस्वती छवि चित्र पर माल्यार्पण और उसके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों ने की। अध्यक्षता महेश चंदेल ने की और संचालन रतन गुप्ता ने किया। इस मौके पर ज्ञान भारती स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
वक्ताओं ने कहा कि आज के युग में मीडिया की अहम भूमिका है। काम का फीडबैक मीडिया से मिलता है। वक्ताओं ने कहा कि जिंदगी के आयाम तेजी से बदल रहे हैं। इसमें मीडिया का विशेष महत्व है। मीडिया की अच्छी सोच से समाज में बदलाव आएगा। अन्य वक्ताओं ने कहा पत्रकारिता में वरिष्ठ और कनिष्ठ का भेदभाव नहीं करना चाहिए। पत्रकारिता के सामने वर्तमान में विश्वसनीयता का संकट है। पत्रकारों के लिए कोई सिस्टम नहीं बना है, इसलिए यह संकट है।
वक्ताओं ने कहा कि मीडिया के विस्तार को देखते हुए एक और तीसरे प्रेस आयोग का गठन होना चाहिए। वक्ताओं ने पत्रकारों पर दर्ज विभिन्न मुकदमों का जिक्र किया और पत्रकारों की सुरक्षा को अहम बताया। सम्मेलन में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज सिंह, अपर आयुक्त अलीगढ़ शमीम अहमद खान, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम नीतिश कुमार, सीओ रामशब्द यादव के अलावा पत्रकारों में सईद अंसारी, दिल्ली पत्रकार संघ के अध्यक्ष अनुराग पुनैठा, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव मनोज वर्मा, यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट के अध्यक्ष भास्कर दुबे, सिद्धार्थ कलहंस आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकारों में विनय ओसवाल, लालता प्रसाद जैन, गुरुदत्त भारतीय के अलावा पराग गुप्ता, सुनील पौरुष, आदर्श नंदन गुप्ता का अभिनंदन किया गया। साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी, विद्यासागर विकल, समाजसेवी प्रवीण वार्ष्णेय, अधिवक्ता गौरव अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राजेश सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया। व्यवस्था में शम्मी गौतम, सूरज मौर्या, अतुल नारायण कुलश्रेष्ठ, राजकुमार वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा।