{"_id":"5856cdb34f1c1be10ac05fd0","slug":"create-a-government-thinking-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की सोच वाली बनाएं प्रदेश सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की सोच वाली बनाएं प्रदेश सरकार
अमर उजाला, हाथरस
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोलते केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डा. संजीव वालियान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ. संजीव वालियान ने कहा कि देश को किसान की सोच वाला पीएम तो मिल गया, अब ऐसी ही सोच रखने वाली प्रदेश सरकार भी चाहिए।
उपज के एक-एक दाने की खरीद करने वाली सरकार चाहिए पर इस समय प्रदेश में किसान के बजाय बिचौलियों की मौज है। मध्य प्रदेश में किसानों को जीरो फीसदी पर कर्ज मिलता है भाजपा की सरकार आई तो यूपी में भी मिलेगा। कस्बे के छाबी मियां बाग में रविवार को हुए इस सम्मेलन में हजारों लोग उमड़े।
वालियान ने कहा कि किसानों को मुआवजे के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को तीन हजार करोड़ भेजे थे, लेकिन आज तक यूपी सरकार ने किसानों को मुआवजा नहीं दिया। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन से अधिक व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
व्यवस्था परिवर्तन के काम को पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सच है कि नोटबंदी से परेशानी हो रही है, लेकिन पहले लोग सिलेंडर और यूरिया के लिए लाइन में लगते थे। आज लोग देश के लिए परेशानी झेल रहे हैं।
मथुरा सांसद बाबूलाल चौधरी ने कहा कि सपा शासन में प्रदेश में जंगलराज है। लूट, चोरी और दुष्कर्म की घटनाएं दिनदहाड़े हो रही हैं। उन्होने केंद्र सरकार की कई योजनाओं का बखान करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम और हाथरस सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह नेतृत्च करते थे, उसी तरह पीएम नरेंद्र मोदी भी कर रहे हैं। बृजप्रांत महामंत्री अनिल चौधरी ने कहा कि देश बदलाव की तरफ बढ़ रहा है।
जो 70 साल में नहीं हो पाया, वह पीएम मोदी के नेतृत्व में ढाई साल में हो गया है। पूर्व विधायक व सम्मेलन संयोजक प्रताप चौधरी ने कहा कि भाजपा प्रदेश में 300 से अधिक सीट जीतेगी।
सम्मेलन को संजय सिंह, मुन्ना प्रधान, महेंद्र सिंह आचार्य, उमाशंकर शर्मा, डा. अविन शर्मा, प्रीती चौधरी, सुभाष चौधरी, जिला संयोजक पिछड़ा वर्ग सेक्रेटरी सिंह यादव, ममता रावल, वीरेंद्र सिंह राना आदि ने संबोधित किया।
अखिल जाट महासभा के प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र गावर व आरपीएम कॉलेज के डायरेक्टर अविन शर्मा सहित अन्य लोगों ने सम्मेलन के अतिथियों का 51 किलो की माला से स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता तुलसीदास अग्रवाल ने सम्मेलन का संचालन किया। इस मौके पर थरोरा के ग्राम प्रधान भाजपा में शामिल हुए।