{"_id":"6693b9e874f068032502129b","slug":"crane-crushes-old-man-on-road-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ऑटो का इंतजार कर रहे बुजुर्ग को क्रेन ने रौंदा, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ऑटो का इंतजार कर रहे बुजुर्ग को क्रेन ने रौंदा, परिवार में छाया मातम
Sun, 14 Jul 2024 05:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:14 PM IST
सार
60 वर्षीय बच्चू सिंह हाथरस आ रहे थे। गांव के बाहर मथुरा रोड पर सड़क किनारे खड़े ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इस बीच हाथरस की ओर से आ रही क्रेन ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस के मथुरा रोड स्थित सुंदर बाग के पास 14 जुलाई दोपहर को बाजार आने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे एक बुजुर्ग को क्रेन ने रौंद दिया। बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला नंदू निवासी 60 वर्षीय बच्चू सिंह पुत्र राम प्रसाद 14 जुलाई की दोपहर को हाथरस आ रहे थे। गांव के बाहर मथुरा रोड पर सड़क किनारे खड़े ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इस बीच हाथरस की ओर से आ रही क्रेन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर आस-पास के लोगों समेत परिजन भी पहुंच गए। आनन-फानन परिजन इलाज के लिए उन्हें शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों ने अस्पताल में ही करुण क्रंदन सुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन