फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   covid rules were not followed during panchayat elections

पंचायत चुनाव के दौरान कोविड के नियमों का नहीं हुआ पालन

Thu, 15 Apr 2021 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
covid rules were not followed during panchayat elections
ग्राम पंचायत बिजाहरी के बिजलीघर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लगी कतार। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पहले चरण का मतदान हुआ। ग्रामीण अंचल में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों ने वोट डाले। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की भीड़ जमा होने लगी। दोपहर तक मतदान की स्थिति धीमी रही। मतदान के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट ने प्रत्येक बूथों का निरीक्षण किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुुरक्षा बल तैनात रहे।

सेक्टर मजिस्ट्रेट ने निर्वाचन सामग्री की व्यवस्था का पल पल जायजा लिया। मतदान केंद्रों पर मास्क एवं सैनिटाइजर का इस्तेमाल कम जगहों पर पाया गया। महज दिखाने के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। सामाजिक दूरी का पालन किसी बूथ पर नहीं हुआ। पांच बजे तक क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां मतपेटिका लेकर वापस केएल जैन इंटर कॉलेज पहुंचीं।

ग्राम देदामई में मतदान के लिए लगी मतदाताओं की लाइन

ग्राम देदामई में मतदान के लिए लगी मतदाताओं की लाइन- फोटो : SASNI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed