फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cousin brother did physical harassment with 7 year old girl

Hathras News: चचेरे भाई ने किया सात वर्षीय बच्ची से गंदा काम, गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Apr 2025 05:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 05:08 PM IST
सार

चचेरे भाई ने सात साल की बच्ची को अकेल देख बहकाया और टॉफी दिलाने के बहाने एकांत में ले गया। वहां पर युवक ने बच्ची के साथ गंदा काम किया। गंभीर हालत में छोड़ वहां से भाग गया।

विज्ञापन
Cousin brother did physical harassment with 7 year old girl
बच्ची से दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में एटा रोड स्थित स्थित एक गांव में 18 अप्रैल की रात्रि एक युवक ने सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
गांव निवासी एक व्यक्ति एक महीने पहले झारखंड से दो बच्चों की मां को शादी करके लाया था। महिला की दो बेटियां भी शादी के बाद उसके साथ आ गईं। आरोप है कि 18 अप्रैल की रात्रि में एक युवक ने महिला के साथ आई उसकी सात साल की बड़ी बेटी को टॉफी देकर बहला लिया और उसे एक मकान की छत पर एकांत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद आरोपी बालिका को छत पर घायल अवस्था में पड़ा छोड़ गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो वह गंभीर घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी थी। तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed