फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Count workers, ruckus did not arrive at a table

एक टेबल पर नहीं पहुंचे गणना कर्मी, हंगामा

Mon, 03 May 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Count workers, ruckus did not arrive at a table
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को जीटी रोड स्थित केजीएन डिग्री कॉलेज में सुबह आठ बजे से शुरू होनी थी, लेकिन मतगणना कर्मियों की टेबलों पर सुबह साढ़े आठ बजे तक मतपेटिकाएं पहुंचीं और उसके बाद वोटों की गिनती का काम शुरू हो सका।
मतगणना से पहले प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की सघन चेकिंग की गई। बिना मास्क के किसी को अंदर दाखिल नहीं होने दिया। इससे पहले सभी के हाथ सैनिटाइज कराए गए।
विज्ञापन

उनकी थर्मल स्कैनिंग की गई और कोरोना की जांच भी की गई। उसके बाद ही अंदर जाने दिया गया। मतगणना स्थल के बाहर पूरे दिन मेला लगा रहा। पुलिस बल ने कई बार लाठियां लेकर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना केंद्र पर शुरुआत से ही अव्यवस्थाओं का बोलबाला नजर आया। सुबह करीब नौ बजे मतपेटिकाएं खुलवाई गईं। इसके बाद ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के मतपत्रों की अलग-अलग गड्डियां बनवाई गईं। एक टेबल पर तैनात कर्मियों से एक के भी के नहीं आने पर वहां हंगामा शुरू हो गया।
काफी देर बाद इस टेबल पर वोटों की गिनती शुरू हो सकी। एडीएम जेपी सिंह ने अनुपस्थित कमियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। प्रधान पद का पहला नतीजा दोपहर करीब तीन बजे घोषित किया गया।
गेट पर कोतवाल प्रवेश राणा पुलिस बल के साथ सुरक्षा की कमान संभाले रहे। एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ सुरेंद्र सिंह पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी रखे रहे।
समाचार लिखे जाने तक मिले रुझानों के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य के लिए भाजपा प्रत्याशी नितिन पुंढीर और निर्दलीय उमाशंकर गुप्ता के बीच कड़ी टक्कर चल रही थी। उमाशंकर गुप्ता बढ़त बनाए हुए थे।

जिला पंचायत के वार्ड संख्या दो में निर्दलीय यादव पहलवान अच्छी बढ़त लेकर आगे चल रहे थे, जबकि वार्ड संख्या तीन पर पूर्व प्रधान कचौरा सोनू चौहान आगे चल रहे थे। वार्ड संख्या एक से उमाशंकर गुप्ता और वार्ड संख्या तीन से सोनू चौहान ने भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन भाजपा ने इन्हें टिकट नहीं दिया। सोनू चौहान को चुनाव लड़ने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed