फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Councilors protest against drinking water crisis

Hathras News: पेयजल संकट के खिलाफ सभासदों ने दिया धरना

Fri, 25 Aug 2023 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 25 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Councilors protest against drinking water crisis
पानी की किल्लत को लेकर जलकल संस्थान पर धरना देते सभासद। विज्ञ​प्ति - फोटो : samvad
बीते कई दिनों से शहर के कई वार्डों में चल रही पेयजल संकट को लेकर बृहस्पतिवार को सभासदों का आक्रोश फूट पड़ा। कई सभासद और उनके प्रतिनिधि नगर पालिका के जलकल संस्थान पहुंचे और वहां नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया और धरना दिया। वाटर वर्क्स के अधिकारियों ने आश्वासन देकर सभासदों का धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन





धरने पर बैठे सभासदों ने बताया कि पिछले चार दिन से नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 13, 26, 22, 24 व 20 में नगर पालिका के नलों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। पानी न आने की वजह से जनता में आक्रोश है।
विज्ञापन



वार्ड नंबर 13 के सभासद अभिषेक राज ने कहा कि पानी नहीं मिलने से आम जनमानस के घरेलू कामकाज व दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बच्चों को स्कूल के भेजने से पहले तैयारी करने में काफी दिक्कत आ रही है। वार्ड नंवर 20 के सभासद शाहरुख ने कहा कि जलकल अभियंता न तो फोन उठाते हैं और कार्यालय आने पर जनता की समस्या के निस्तारण के लिए कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभासदों ने चेतावनी दी कि शाम तक जनता को पानी की आपूर्ति नहीं मिली तो सभासद जलकल विभाग के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जलकल अभियंता की उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। इसके बाद धरने पर बैठे सभासद वहां से चले गए। धरने में सभासद काव्य वार्ष्णेय, सभासद प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार के अलावा क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित रहे।

----
बारिश की वजह से जलकल संस्थान का नलकूप खराब हो गया था। इस कारण पेयजल आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। इसे सही कराया जा रहा है। पेयजल आपूर्ति को जल्द ही सुचारु कर लिया जाएगा।
-नवनीत संखवार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed