{"_id":"652598a5ce7d92cc62060b54","slug":"councilors-opened-front-against-sasani-chairman-sasni-news-c-259-1-ssn1001-387-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सासनी चेयरमैन के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा, प्रस्ताव निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सासनी चेयरमैन के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा, प्रस्ताव निरस्त करने की मांग
विज्ञापन
अध्यक्ष की कार्यशैली के विरोध में विधायक अंजुला माहौर को ज्ञापन देते नगर पंचायत के सभासद। संवाद
- फोटो : Samvad
सासनी नगर पंचायत चेयरमैन के खिलाफ नौ सभासद लामबंद हो गए हैं। सभासदों ने चेयरमैन पर मनमानी एवं धोखाधड़ी से नवीन करों से संबंधित प्रस्ताव पास करने को आरोप लगाते हुए इनको निरस्त करने की मांग की है। इस मांग का ज्ञापन विधायक अंजुला माहौर को सौंपा है। चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी को भी इस संबंध में ज्ञापन प्रेषित किए गए हैं। इधर, चेयरमैन ने सभी आरोपों को गलत बताया है।
सभासद विक्रांत, सुरेंद्र कुमार, अंकुश, नीता गुप्ता, माया देवी, मंजू, अफजल, अर्जुन कुमार, वैभव वार्ष्णेय सहित नौ सभासदों ने कई गंभीर आरोप लगाए है। सभासदों ने बोर्ड की मंजूरी के बिना बीती चार बैठक में प्रदर्शित किए गए प्रस्तावों को निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि उक्त बैठक के बाद कई प्रस्ताव बिना सभासदों को बताए दर्ज कराए गए हैं।
नियम है कि जिस बार्ड का प्रस्ताव हो उसे वहां के सभासद से दर्ज कराना चाहिए। सभासद की अनदेखी कर अपनी मर्जी से प्रस्ताव दर्ज कराना बोर्ड की अवमानना है। वहीं शासन द्वारा अभी तक कितना बजट नगर पंचायत को प्राप्त हुआ है, या खाते में है, इसका लेखा जोखा सभासदों को नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
नगर पंचायत का निष्प्रयोज्य कबाड़ा जैसे प्लास्टिक, तांबा, पीतल,बैटरी आदि को बिना सभासदों को सूचना दिए कबाड़ा विक्रेताओं बेच दिया गया है। नगर पंचायत में वर्तमान में कितने सफाई कर्मचारी है। उनकी सूची नहीं दी गई है। पेयजल, सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था दयनीय हालत में है। इस संबंध में चेयरमैन राजीव वार्ष्णेय का कहना है कि बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था। सभासदों द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे है वो बिल्कुल गलत है।