फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   convert sadabad nagar panchayat in nagar palika you have to come lucknow

सादाबाद नगर पंचायत को नगर पालिका के दर्जे के लिए आना पड़ेगा लखनऊ

Fri, 02 Apr 2021 11:04 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
convert sadabad nagar panchayat in nagar palika you have to come lucknow
सादाबाद में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित करते यूपी के नगर विकास राज्य मंत्री महेशचंद्र गु? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

देश और प्रदेश की बागडोर अब तक के सबसे योग्य प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथों में है। विश्व भर में भारत का जो डंका बज रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली की ही देन है। पीएम के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु अवश्य बनेगा। योगी सरकार की नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश की पहचान अब उत्तम प्रदेश के रूप में की जा रही है। उक्त बातें प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना, श्री गोविंद भगवान रथ यात्रा समिति और अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद सादाबाद के सौजन्य से महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री महेशचंद्र गुप्ता ने कही।
इस दौरान जब लोगों ने नगर विकास राज्य मंत्री से सादाबाद नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाए जाने की बात कही तो उन्होंने कहा कि इसके लिए यहां के लोगों को प्रयास करने होंगे और लखनऊ तक इसकी पैरवी करनी होगी। अलीगढ़ कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि आने वाले समय में भी सरकार भाजपा की ही बनेगी।
विज्ञापन

देशहित में निर्णय लेने की क्षमता सिर्फ भाजपा में ही है। योगी और मोदी के नेतृत्व वाली इस सरकार में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक गोविंद भगवान रथयात्रा समिति के अध्यक्ष दिनेश उर्फ डैनी वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों का दुपट्टा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मौके पर नगर विकास राज्यमंत्री व अलीगढ़ कोल विधायक अनिल पाराशर ने फूलों की होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी का मुकुट देकर किया राज्यमंत्री का स्वागत
रामबाबू वार्ष्णेय, छत्रपाल गुप्ता और डॉ. योगेश गुप्ता ने नगर विकास राज्यमंत्री को चांदी का मुकुट देकर और कोल विधायक अनिल पाराशर और प्रमोद गौतम का स्वागत प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना के प्रदेश मंत्री सोनू पाराशर और जिलाध्यक्ष अमित पाराशर ने स्वागत किया। मंचासीन अतिथियों में उप्र कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि जैसवाल, अभा वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय, जगदीश पाराशर, बंटी वार्ष्णेय, दाऊदयाल अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद आदि का सम्मान लक्की गुप्ता, सारांश गर्ग, शंभू बिरला, गोपाल वार्ष्णेय, लव वार्ष्णेय और आशीष गुप्ता ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया।

प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना के सभी पदाधिकारियों ने 51 किलो की माला से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में रवेंद्र पाराशर, रिंकू अग्रवाल, रामकुमार गुप्ता उर्फ छिकोड़ी सेठ, दिनेश पाराशर, शैलेंद्र नगाइच एडवोकेट, डॉ. नूर मोहम्मद, पीयूष अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, सत्ता चौधरी, शिवकुमार शर्मा, राजू जैसवाल, विश्वजीत, छेदालाल सेठ, देवीलाल बूरे वाले, हरीश कुमार गुड़ वाले, कल्लन लाला, जीतू वर्मा, सुशील वार्ष्णेय, डॉ. अंकुश गौड़, राहुल बंसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed