फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Controversy again among Mangalamukhis, case registered

Hathras News: सासनी में नहीं थम रहा मंगलामुखियों के बीच विवाद, मुकदमा दर्ज

Thu, 30 Jan 2025 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 30 Jan 2025 12:50 AM IST
सार

बिंदिया ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि मनचली की पत्नी प्रेशा देवी, एक अन्य महिला प्रीति और बच्चों ने उनके घर आकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सीओ योगेंद्रकृष्ण नारायण का कहना है कि बिंदिया की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Controversy again among Mangalamukhis, case registered
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासनी में मंगलामुखियों के बीच विवाद थम नहीं रहा। 29 जनवरी को अशोक उर्फ मनचली के परिजनों ने आशा नगर स्थित बिंदिया मौसी के डेरे में रह रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप था कि बिंदिया मौसी पुरुषों को लालच देकर मंगलामुखी बना रही है। सूचना पाकर अलीगढ़, हाथरस और अन्य जिलों से मंगलामुखी थाने पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने अशोक उर्फ मनचली, उसकी पत्नी और अन्य महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


दरअसल, मंगलामुखियों के बीच विवाद की शुरुआत 25 जनवरी को उस वक्त हुई, जब मंगलामुखियों ने अशोक उर्फ मनचली पर हमला कर तीन मंगलामुखियों को घायल करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मनचली का शांति भंग के तहत चालान कर दिया था, लेकिन 26 जनवरी को कार्रवाई से असंतुष्ट मंगलामुखियों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया था।
विज्ञापन


सीओ के हस्तक्षेप के बाद किन्नर एकता समिति ने अशोक उर्फ मनचली को अपने अखाड़े से बेदखल कर दिया था और लोगों से अपील की कि वह मनचली को कोई नेग न दें। 29 जनवरी को मनचली की पत्नी को सूचना मिली कि बिंदिया मौसी के घर पर एक पुरुष मंगलामुखी बनकर रह रहा है। अशोक के परिजन इस व्यक्ति को घर से बाहर सड़क पर ले आए और जमकर हंगामा किया। मनचली के परिजनों का आरोप है कि बिंदिया मौसी पुरुष को फर्जी किन्नर बनाने का गिरोह चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस आ गई और दोनों पक्षों को थाने ले गई। बिंदिया ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि मनचली की पत्नी प्रेशा देवी, एक अन्य महिला प्रीति और बच्चों ने उनके घर आकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बिंदिया ने उनके आरोपों को भी गलत बताया है। सूचना पाकर अन्य जिलों से भी मंगलामुखी थाने पर आ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। सीओ योगेंद्रकृष्ण नारायण का कहना है कि बिंदिया की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed