{"_id":"6943fc65e30e1c75620f6353","slug":"constable-testimony-completes-in-hathras-satsang-incident-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस सत्संग हादसा: भगदड़ से 121 लोगों की मौत के मामले में कांस्टेबल की पूरी हुई गवाही, अगली सुनवाई 1 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस सत्संग हादसा: भगदड़ से 121 लोगों की मौत के मामले में कांस्टेबल की पूरी हुई गवाही, अगली सुनवाई 1 जनवरी को
Thu, 18 Dec 2025 06:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 18 Dec 2025 06:36 PM IST
सार
दो जुलाई 2024 को सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी और हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 250 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
हाथरस हादसे से पहले सत्संग का दृश्य
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस के बहुचर्चित सत्संग हादसे में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में 13वें गवाह के रूप में कांस्टेबल दलवीर सिंह की गवाही पूरी हो गई। न्यायालय में अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 1 जनवरी की तिथि नियत है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दो जुलाई 2024 को सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी और हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं। न्यायालय में इस मामले में मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, रामलड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, रामप्रकाश शाक्य और दलवीर सिंह पर मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन