फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congressmen protest against inflation protest

Hathras News: महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना, किया प्रदर्शन

Sat, 11 Mar 2023 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 11 Mar 2023 01:31 AM IST
सार

कांग्रेस पार्टी 13 मार्च को प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश के लोग प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन से राजभवन का घेराव करेंगे।

विज्ञापन
Congressmen protest against inflation protest
भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर धरना प्रदर्शन के बाद तहसीलदार को ज्ञापन देते कांगेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंंहगाई के विरोध में हाथरस कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व कांग्रेसियों ने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा घासमंडी पर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार सदर को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है और इसी के विरोध में धरना दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के गरीब और मध्यम वर्ग के हित की पक्षधर रही है। इन वर्गों के हितों के साथ किए जाने वाले किसी भी प्रकार के कुठाराघात को सहन नहीं किया जाएगा। हमारा स्पष्ट मानना है कि सार्वजनिक संस्थानों जिसमें देश के करोड़ों गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के कमाई लगी हुई है, उन्हें किसी भी स्थिति में व्यक्तिगत हाथों में नहीं सौंपा जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 13 मार्च को प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश के लोग प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन से राजभवन का घेराव करेंगे। प्रदर्शन में मथुरा प्रसाद, बीना गुप्ता, आमना बेगम, जैनुद्दीन जैन, ऋषि कुमार कौशिक, गिर्राज सिंह गहलोत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed