{"_id":"6a0f6f34b0bbe979520c4d5b","slug":"congress-district-president-placed-under-house-arrest-before-heading-to-lucknow-hathras-news-c-259-1-ssn1001-102924-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लखनऊ जाने से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लखनऊ जाने से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद
विज्ञापन
पुलिस द्वारा नजरबंद किए गए कांग्रेस जिला अध्यक्ष। संवाद
- फोटो : Samvad
कोतवाली पुलिस ने लखनऊ जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय को बुधवार रात लगभग 10 बजे घर पर नजरबंद कर दिया। उन्होंने शनिवार को विभिन्न जन समस्याओं को लेकर लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देने का एलान किया था। लखनऊ जाने से पहले ही उन्हें रोक लिया गया। गौर हो कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष को इससे पहले भी दो तीन बार नजरबंद किया जा चुका है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिना किसी लिखित आदेश के पुलिस ने उनको घर पर नजरबंद किया है। रात भर पुलिसकर्मी उनके घर पर मौजूद रहे, लेकिन उनके पास न कोई आधिकारिक पत्र था, न कोई नोटिस और न ही कोई स्पष्ट कारण था कि आखिर उन्हें क्यों रोका गया है।
जब उन्होंने सासनी कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी से फोन पर पूछा कि आखिर उन्हें क्यों रोका जा रहा है, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, प्रदूषण, किसानों और युवाओं की समस्याओं को लेकर लखनऊ जा रहे थे।