फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Condition of Sokhna-Seer after border expansion

सीमा विस्तार के बाद सोखना-सीर का हाल: कहने को नगरवासी बन गए, सुविधाएं नहीं मिलीं

Thu, 31 Oct 2024 05:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 31 Oct 2024 05:29 PM IST
सार

वार्ड संख्या 16 की आबादी करीब 40 हजार है। यह नगर पालिका के सभी वार्डों में सबसे बड़ा वार्ड है। बावजूद इसके इस वार्ड में लोगों को सुविधाएं भी मुहैया नहीं हो पा रहीं। इस वार्ड में आने वाले गांव सोखना व सीर के अलावा चौबे वाले महादेव कॉलोनी के लोग समस्याओं से पीड़ित हैं।

विज्ञापन
Condition of Sokhna-Seer after border expansion
वार्ड नंबर-16 के महादेव कॉलोनी क्षेत्र के रास्ते पर व्याप्त जलभराव - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर पालिका के सीमा विस्तार में हाथरस शहर से सटे गांव सोखना और सीर को शामिल तो कर लिया, लेकिन करीब चार साल बाद भी इन इलाकों के बाशिंदे बुनियादी सुविधाओं के मोहताज हैं। इलाके में न तो अमृत योजना से पेयजल मिल चुका है और न हीं सफाई के इंतजाम ठीक हैं। गंदगी से यहां के बाशिंदे बेहाल हैं।

विज्ञापन


वार्ड संख्या 16 की आबादी करीब 40 हजार है। यह नगर पालिका के सभी वार्डों में सबसे बड़ा वार्ड है। बावजूद इसके इस वार्ड में लोगों को सुविधाएं भी मुहैया नहीं हो पा रहीं। इस वार्ड में आने वाले गांव सोखना व सीर के अलावा चौबे वाले महादेव कॉलोनी के लोग समस्याओं से पीड़ित हैं। कर्मियों का अभाव होने के कारण यहां सफाई का कार्य नहीं हो पा रहा। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके की सड़कें बदहाल पड़ी हैं।
विज्ञापन


बात अगर पेयजल की करें तो अभी तक यहां पर अमृत योजना के तहत पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। इलाके में लगे 50 में से 40 हैंडपंप खराब पड़े हैं। पानी की निकासी के लिए यहां नाला निर्माण और सीवर लाइन की मांग की जा रही है, लेकिन कुछ नहीं हो रहा। हालात यह हैं कि श्मशान स्थल पर भी गंदगी व जलभराव है। वार्ड के कई रास्तों पर पथ प्रकाश व्यवस्था की कोई व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार शिकायत करने के बावजूद महादेव नगर में जलभराव हो रहा है। दबंगों ने सड़क पर पानी छोड़ रखा है। नगर पालिका के अधिकारियों ने निरीक्षण नहीं किया है। नगर पालिका की तरफ से कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है।-कमल पंडित निवासी महादेव नगर कॉलोनी।

गांव में कई रास्तों पर जलभराव है। गंदगी इस कदर है कि रास्तों को पार करना मुश्किल हो रहा है। नगर पालिका की ओर से इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे अच्छे तो हम तब थे, जब ग्राम पंचायत में थे।-मुन्ना खान निवासी गांव सोखना।

हमारे वार्ड में अभी तक अमृत योजना की पाइप लाइन नहीं बिछी है। सफाई कर्मियों की कमी के कारण दिक्कत है। सड़कें भी जर्जर हैं। सभी समस्याओं के निराकरण के लिए नगर पालिका प्रशासन को प्रस्ताव दिए गए हैं।-लक्ष्मी कुशवाहा, सभासद, वार्ड 16।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed