फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Condition of Hathras Bagla women district hospital

हाथरस का बागला महिला जिला अस्पताल: एक घंटे में बन रहा पर्चा, दो घंटे में मिलता है परामर्श, 14 हैं पद तैनाती दो

Sat, 04 Oct 2025 06:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 06:10 PM IST
सार

मरीजों की बढ़ती संख्या और डॉक्टरों की कमी के चलते यह समस्या गंभीर हो चुकी है। इस अस्पताल में रोजाना 300 से अधिक महिला मरीज पहुंचती हैं, लेकिन पर्याप्त चिकित्सक न होने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन
Condition of Hathras Bagla women district hospital
महिला जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी कतार - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के बागला महिला जिला अस्पताल में 3 अक्तूबर सुबह ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगीं रहीं। महिला मरीज नौनिहालों को गोद में लिए घंटों अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। पर्चा बनवाने में ही एक-एक घंटे से ज्यादा समय लग गया। वहीं डॉक्टर से परामर्श पाने में दो-दो घंटे तक की मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


मरीजों की बढ़ती संख्या और डॉक्टरों की कमी के चलते यह समस्या गंभीर हो चुकी है। इस अस्पताल में रोजाना 300 से अधिक महिला मरीज पहुंचती हैं, लेकिन पर्याप्त चिकित्सक न होने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में चिकित्सकों के 46 पद रिक्त हैं, जबकि जिला अस्पताल में 13 पद खाली पड़े हैं। महिला चिकित्सकों की स्थिति और भी चिंताजनक है। कुल 14 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 2 महिला चिकित्सक ही तैनात हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को महिला जिला अस्पताल में छोटे बच्चों को गोद में लेकर घंटों लाइन में लगना महिला मरीजों के लिए बेहद कठिन रहा। गंभीर मरीज भी इंतजार करते रहे। सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश का कहना है कि लगातार खाली पदों की जानकारी शासन को भेजी जा रही है। उम्मीद है कि शीघ्र ही नए चिकित्सकों की तैनाती से स्थिति में सुधार होगा। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्थायी समाधान के तौर पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं किए जाने पर भी विचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं करीब 11 बजे अस्पताल आई थी, अब 12:30 बज गए हैं, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है। एक ही डाक्टर हैं, तो काफी समय लगता है परामर्श लेने में। एक घंटे में पर्चा बन पाया है।-रीता निवासी गांव कपूरा।

आज सुबह जल्दी घर से निकली थी कि जल्द ही दवा लेकर लौट आउंगी, लेकिन यहां बहुत भीड़ है। काफी देर से इंतजार कर रही हूं, लेकिन डाक्टर के पास पहुंचने का नंबर नहीं आया है। -सुमन निवासी गांव गढ़ी गिरधरा।

अस्पताल में काफी भीड़ है। एक-एक घंटे तक पर्चे की लाइन में लगना पड़ रहा है। दो घंटे में डॉक्टर के पास पहुंच पा रहे हैं। अगर सभी डाक्टर होते तो आराम रहता। मरीज बहुत ज्यादा हैं।-प्रवेश निवासी गांव बलना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed